जबलपुर में चार लोगों पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस! गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल का सख्त संदेश—अपराध करोगे तो बख्शे नहीं जाओगे
चाकूबाजी के आरोपी को पुलिस ने निकाला जुलूस, गोरखपुर TI नितिन कमल की कार्रवाई से अपराधियों में सख्त संदेश

जबलपुर। शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देकर चाकू से हमला करने वालों के खिलाफ गोरखपुर थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। चार लोगों पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कृष राय को गिरफ्तार कर सड़क पर जुलूस निकाला। इस कार्रवाई के जरिए गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल और उनकी टीम ने साफ संदेश दिया कि शहर में हिंसा और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
परिवार पर किया था चाकू से हमला,
मामला गुप्तेश्वर इंदिरा नगर क्षेत्र का है, जहां विवाद के दौरान चाकूबाजी में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए थे। हमले में बनारसी लाल गुप्ता के पेट में चाकू लगा, जबकि उनकी बेटी काजल गुप्ता के सीने और बेटों मोहित गुप्ता तथा मनीष गुप्ता के हाथ-पैर में चोटें आई थीं। चारों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया था। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बन गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी, सड़क पर निकाला जुलूस,
मामले में कार्रवाई करते हुए गोरखपुर थाना पुलिस ने आरोपी कृष राय को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसका सड़क पर जुलूस निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है कि कानून हाथ में लेने वालों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
थाना प्रभारी नितिन कमल और टीम की कार्रवाई,
पूरे मामले में गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपी मनीष राय और अक्षय रजक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
कानून का संदेश साफ—हिंसा करने वालों पर होगी कार्रवाई,
गोरखपुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि शहर में किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने और हिंसा फैलाने की छूट नहीं दी जाएगी। हालांकि मामले के सभी पहलुओं की जांच और न्यायिक प्रक्रिया अभी जारी है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि शिकायत और अपराध की सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी नितिन कमल और उनकी टीम की भूमिका इस मामले में प्रमुख रही।

