Crime ReportsFashionIndiaJabalpurLatest NewsMP

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी का अवैध शराब कारोबारियों पर करारा प्रहार! तीन आरोपी दबोचे, 2000 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक्शन मोड में रांझी पुलिस, शराब के अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप,

जबलपुर। अवैध शराब का कारोबार करने वालों के लिए अब रांझी क्षेत्र में बच निकलना आसान नहीं होगा! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना रांझी पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ ऐसा शिकंजा कसा कि तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। थाना खमरिया पुलिस के साथ संयुक्त रूप से वेस्टलैंड एरिया में की गई इस कार्रवाई में देशी-अंग्रेजी शराब के साथ कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, वहीं अवैध शराब बनाने की तैयारी पर करारी चोट करते हुए करीब 2000 लीटर महुआ लहान मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी की रणनीति, टीम की मुस्तैदी से मिली बड़ी सफलता,
इस पूरी कार्रवाई की कमान थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी ने संभाली। उनके नेतृत्व में रांझी थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों को पकड़ा। थाना प्रभारी के साथ उनकी पुलिस टीम ने मौके पर सक्रियता दिखाते हुए एक के बाद एक तीन कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में थाना रांझी का पुलिस बल, कंट्रोल रूम रिजर्व पुलिस बल और थाना खमरिया की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पहली कार्रवाई – 77 क्वार्टर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,
पुलिस ने बापू नगर निवासी मोनू उर्फ ललित चौहान को पकड़कर उसके कब्जे से देशी एवं अंग्रेजी शराब के 77 क्वार्टर जब्त किए। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 9 हजार 300 रुपये बताई गई है।

दूसरी कार्रवाई – ऑफिसर्स चॉइस की बोतलें भी बरामद,
दूसरी कार्रवाई में बड़ा पत्थर रांझी निवासी शनि रैकवार को पकड़ा गया। उसके कब्जे से देशी-अंग्रेजी शराब के 57 क्वार्टर और ऑफिसर्स चॉइस की 9 बोतल सहित करीब 17 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार 500 रुपये है।

तीसरी कार्रवाई – 2000 लीटर महुआ लहान पर चला पुलिस का हथौड़ा,
तीसरी कार्रवाई में 24 वर्षीय प्रवीण बनाफर के कब्जे से 5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं मौके पर करीब 2000 लीटर महुआ लहान मिलने पर पुलिस ने उसे तत्काल नष्ट कराया। यह कार्रवाई अवैध शराब निर्माण करने वालों के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

CSP की भूमिका भी अहम, संयुक्त टीम ने दिखाई सक्रियता,
इस पूरी कार्रवाई में CSP एवं कंट्रोल रूम रिजर्व पुलिस बल की सहभागिता के साथ थाना रांझी और थाना खमरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने जिम्मेदारी निभाई। पुलिस टीम की आपसी समन्वय और मुस्तैदी से तीन अलग-अलग प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई संभव हुई।

शराब माफियाओं को साफ संदेश – अवैध कारोबार पर नहीं चलेगी मनमानी!
तीनों मामलों में कुल करीब 32 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब और 5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जबकि 2000 लीटर महुआ लहान नष्ट कराया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी और उनकी पूरी टीम की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

SET NEWS जबलपुर जहां तक भारत, वहां तक SET NEWS न्यूज़।

Related Articles