Latest News

जबलपुर: हारून का खौफ खत्म:हनुमानताल पुलिस का एक्शन, देसी पिस्टल-चाकू सहित आरोपी गिरफ्तार, इलाके में निकला जुलूस”

हारून का खौफ खत्म: हनुमानताल पुलिस का एक्शन, देसी पिस्टल-चाकू सहित आरोपी गिरफ्तार, इलाके में निकला जुलूस”

जबलपुर में दहशत फैलाने वाले एक शातिर आरोपी का पुलिस ने अंत कर दिया है। महज 5 हजार रुपये की वसूली के लिए एक घंटे के भीतर तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी हारून को हनुमानताल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है।

हनुमानताल क्षेत्र के ढलगार मोहल्ला, और गोहलपुर थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी हारून पिछले कुछ समय से अवैध वसूली और गुंडागर्दी के जरिए लोगों में डर का माहौल बना रहा था। जानकारी के मुताबिक आरोपी राह चलते लोगों से पैसे मांगता था और विरोध करने पर मारपीट और चाकूबाजी करने से भी पीछे नहीं हटता था।
घटना की शुरुआत तब हुई जब राजा मंसूरी नाम के युवक ने आरोपी को 5 हजार रुपये देने से मना कर दिया। इसी बात से गुस्साए हारून ने पीछे से उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में राजा मंसूरी गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।
इसके पहले आरोपी ने ‘पप्पू टेंट वाले’ नाम के व्यक्ति पर भी हमला किया था। वहीं गोहलपुर थाना क्षेत्र में साहिल अंसारी को भी निशाना बनाते हुए उससे जबरन पैसे मांगने की कोशिश की और विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया।
महज एक घंटे के भीतर तीन वारदातों को अंजाम देकर आरोपी ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। लोग सहमे हुए थे और आरोपी खुलेआम कानून को चुनौती दे रहा था।
मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रेम सागर चौकी प्रभारी और हनुमानताल थाना पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। मुखबिर तंत्र और सटीक रणनीति के आधार पर आरोपी हारून को दबोच लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। यह बरामदगी इस बात का प्रमाण है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में भी था।
इसके बाद प्रेम सागर चौकी प्रभारी सहित हनुमानताल थाना पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस निकालकर जनता को यह संदेश दिया कि अपराध और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में चौकी प्रभारी प्रेमसागर उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक राजाभैया, आरक्षक साजिद, आशीष तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि जब पुलिस एक्शन मोड में आती है, तो अपराधियों का बचना नामुमकिन हो जाता है। जबलपुर पुलिस की इस सख्ती से जहां आम जनता ने राहत की सांस ली है, वहीं अपराधियों में साफ खौफ नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button