Latest News

जबलपुर: एनएच-30 पर लूट का खौफ: चाकू की नोक पर युवक से नगदी, मोबाइल और बाइक लूटी, घायल कर फरार”

एनएच-30 पर लूट का खौफ: चाकू की नोक पर युवक से नगदी, मोबाइल और बाइक लूटी, घायल कर फरार”

एनएच-30 पर लूट का खौफ: चाकू की नोक पर युवक से नगदी, मोबाइल और बाइक लूटी, घायल कर फरार”

जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक युवक से नगदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक पर जानलेवा हमला भी किया।

मामला गोसलपुर थाना क्षेत्र का है, जहां अजीत कुमार पटेल, जो पेशे से प्राइवेट लाइनमैन हैं, ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे ग्राम मुस्करा में बिजली सुधार कार्य करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से रात लगभग 11:30 बजे वापस लौट रहे थे।

जैसे ही वे एनएच-30 से करीब 200 मीटर पहले पहुंचे, एक युवक ने हाथ देकर उन्हें रुकने का इशारा किया। जैसे ही उन्होंने गाड़ी रोकी, आरोपी ने चाकू निकालकर धमकाते हुए उनसे पैसे मांगे। डर के माहौल में आरोपी ने उनकी जेब से 1200 रुपये नगद और मोबाइल फोन छीन लिया।

जब पीड़ित ने विरोध किया, तो आरोपी ने चाकू से उनके दाहिने हाथ पर हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपी के 2-3 अन्य साथी भी वहां पहुंच गए, जिससे स्थिति और खतरनाक हो गई। अपनी जान बचाने के लिए पीड़ित बाइक छोड़कर भागने लगा, लेकिन बदमाशों ने उसे दोबारा चाकू मारकर कमर में भी गंभीर चोट पहुंचाई और उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।

अंधेरा होने के कारण पीड़ित आरोपियों की सही पहचान नहीं कर पाया, लेकिन उसने बताया कि मौके से 2-3 मोटरसाइकिलें जाते हुए दिखीं। घायल अवस्था में वह खेतों की ओर भाग गया और डर के कारण वहीं बेहोश हो गया। करीब 2-3 घंटे बाद होश आने पर वह पैदल हाईवे तक पहुंचा और एक टायर पंचर दुकान पर मदद मांगी।

घटना की सूचना मिलते ही गोसलपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर रात के समय हाईवे पर लोगों की सुरक्षा कितनी मजबूत है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button