Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: शहर की सड़कों में दिखा पुलिस का खौंप, हुटर बजाते निकले एसपी

सेट न्यूज जबलपुर ! गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों एवं जुलूस के मुख्य मार्गों में किया गया फ्लैग मार्च

गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व को शांति पूर्वक सौहर्द के वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु आज दिनांक 13-09-24 केा शाम 7-30 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर, आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर से निकाला गया,

फ्लेैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सोनाली दुबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती पंकज मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी विवेक कुमार गौतम, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एच.आर. पाण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर राजेश सिंह राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक कैट उदय भान सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक गढा  देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यायलय बी.एस. गोठरिया, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकाक्षा उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक संतोष कुमार शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गढा बैजनाथ प्रजापति, उप पुलिस अधीक्षक यातायात घमापुर संगीता डामोर, तथा समस्त थाना प्रभारी शहर थाने के बल के साथ एवं रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य पुलिस के अतिरिक्त बल के साथ मौजूद रहे।

शासकीय वाहनों से फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम से प्रारम्भ होकर घंटाघर, बड़ी ओमती, करमचंद चौक, मालवीय चौक, सुपरमार्केट, बडा फुहारा, कोतवाली, मिलौनीगंज, घोडानक्कास, बड़ी खेरमाई मंदि के सामने से भानतलैया , सिंधी कैंप, मण्डी मदार टेकरी, रउ्दी चौकी, गोहलपुर तिराहा, दमोहनाका, बल्देवबाग, रानीताल, चौक, लेबर चौक, कछपुरा ब्रिज के उपर गौतम जी की मढिया, पण्डा की मढिया, त्रिपुरी चौक, शारदा चौक, मदनमहल चौक, छोटीलाईन फाटक, गोरखपुर बाजार, कपूर क्र्रासिंग, भैसासुर तिराहा, गणेश चौक, टीआई क्रांिसंग, पेन्टीनाका में समाप्त हुआ।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर, आदित्य प्रताप सिंह ने संस्कारधानीवासियों को गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व की हार्दिक शुभकामना देते हुये कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है। संस्कारधानीवासियो की सुरक्षा के लिये जबलपुर पुलिस सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही विधि अनुरूप की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,

Related Articles

Back to top button