Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में अवैध वसूली के आरोपों में घिरा माजिद मूसा, गिरफ्तारी के बाद मारपीट का वीडियो वायरल!

जबलपुर। शहर में अवैध वसूली और बदमाशी को लेकर चर्चाओं में रहने वाला माजिद मूसा एक बार फिर सुर्खियों में है। ओमती थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध वसूली के मामले में उसे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसका जुलूस निकालकर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। लेकिन अब माजिद मूसा के साथ हुई मारपीट का वीडियो सामने आने से पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

बदमाशी के आरोपों के बीच सड़क पर हुई पिटाई!
बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले 7 से 8 लोगों ने माजिद मूसा को घेरकर बेरहमी से मारपीट की। वायरल वीडियो में मारपीट का घटनाक्रम सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है। आरोप है कि हमलावरों ने उसे गंभीर हालत में सड़क पर घसीटा। आखिर शहर में इस तरह खुलेआम मारपीट करने वालों के हौसले इतने बुलंद कैसे हुए?

न्यायालय के आदेश के बाद हरकत में पुलिस!,
एडिशनल एसपी ने बताया कि मारपीट का वीडियो न्यायालय से प्राप्त हुआ है और इस पर कार्रवाई के निर्देश मिले हैं। पुलिस टीम वीडियो की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

माजिद पर भी शिकंजा, हमलावरों पर भी कार्रवाई जरूरी!
एक तरफ माजिद मूसा पर अवैध वसूली के आरोपों की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है, वहीं दूसरी तरफ उसके साथ मारपीट करने वालों पर भी कानून का शिकंजा कसना जरूरी है। पुलिस के सामने चुनौती है कि माजिद के आपराधिक मामलों की निष्पक्ष जांच हो और वीडियो में नजर आ रहे हमलावरों को भी गिरफ्तार किया जाए। आखिर जबलपुर में अपराध और बदले की मारपीट का यह सिलसिला कब थमेगा?

Related Articles