Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

सिवनी पुलिस फिर सवालों में! बंडोल थाने के हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल

फरियादियों की सुनवाई या पुलिस का दबाव? FIR लिखवाने पहुंचे लोगों पर हेड कांस्टेबल बालमुकुंद बघेल के दबाव बनाने का आरोप।

सिवनी पुलिस महक में एक बार फिर वायरल वीडियो ने हलचल मचा दी है। इस बार थाना बंडोल में पदस्थ हेड कांस्टेबल बालमुकुंद बघेल का वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि FIR दर्ज कराने पहुंचे फरियादियों की बात ठीक से सुने बिना ही हेड कांस्टेबल अपने हिसाब से रिपोर्ट लिखवाने का दबाव बना रहा है। फरियादियों की शिकायत और पुलिसकर्मी के कथित व्यवहार को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।

पहले से विवादों में रहने के आरोप!
बताया जा रहा है कि बालमुकुंद बघेल अपने गृह क्षेत्र के थाने में पदस्थ है और उसके पुराने व्यवहार को लेकर भी चर्चाएं रही हैं। वहीं, निलंबित ASP दीपक मिश्रा और SDOP चंचलेश मरकाम से उसके करीबी संबंध होने के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, इन संबंधों और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

अब वरिष्ठ अधिकारियों से जवाब की उम्मीद!
लगातार पुलिसकर्मियों के वीडियो सामने आने से सिवनी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर फरियादियों की शिकायत उनकी बातों के मुताबिक दर्ज हो रही है या उन पर दबाव बनाया जा रहा है? क्या वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी? अब देखना होगा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

वीडियो और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि तथा संबंधित पुलिसकर्मी का पक्ष सामने आना बाकी है।

Related Articles