Latest News
बरगी हादसे के घायलों के बीच दिखा प्रशासन का जज्बा—कलेक्टर और एसपी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बढ़ाया हौसला
बरगी हादसे के घायलों के बीच दिखा प्रशासन का जज्बा—कलेक्टर और एसपी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बढ़ाया हौसला

जबलपुर बरगी बांध हादसे के बाद जहां एक ओर दर्द और चिंता का माहौल है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन का मानवीय चेहरा भी सामने आया है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और (एसपी संम्पत उपाध्याय ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया।
अधिकारियों का यह दौरा सिर्फ औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके जज्बे और संवेदनशीलता की झलक भी देखने को मिली। कलेक्टर और एसपी ने हर घायल के पास जाकर न केवल उनका हाल जाना, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पूरा प्रशासन उनके साथ खड़ा है और हर जरूरत को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने डॉक्टरों और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर मरीज की लगातार मॉनिटरिंग हो, दवाइयां समय पर मिलें और सभी जरूरी जांचें तत्काल कराई जाएं—इस पर विशेष जोर दिया गया।
एसपी ने भी अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायलों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
इस पूरे दौरे में कलेक्टर और एसपी का जज्बा और जिम्मेदारी साफ नजर आई। उन्होंने न सिर्फ प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाई, बल्कि मानवीय संवेदना का भी परिचय देते हुए घायलों का मनोबल बढ़ाने का काम किया।



