IndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती,157 वाहन चालकों से 48 हजार 800 रुपये जुर्माना वसूला, 42 पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई

जबलपुर। पुलिस कप्तान सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर शनिवार को यातायात पुलिस ने शहर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों और अमानक नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि 42 पुलिसकर्मी भी नियम तोड़ते पकड़े गए, जिनके खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई।

महत्वपूर्ण स्थानों पर चला अभियान-

अभियान दोपहर 12 से 2 बजे तक शहर के प्रमुख स्थानों पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने, तीन पत्ती चौक, त्रिपुरी चौक और पुलिस लाइन गेट पर चलाया गया। यातायात पुलिस ने मौके पर ही चालान काटते हुए कुल 157 वाहन चालकों से 48 हजार 800 रुपये समन शुल्क वसूला।

पुलिसकर्मी भी नहीं बचे-
कार्रवाई का सबसे सख्त पहलू यह रहा कि आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस लाइन और एसपी ऑफिस आने वाले पुलिस कर्मचारी भी इसमें शामिल पाए गए। नियम तोड़ने वालों में 42 पुलिसकर्मी थे, जिनसे किसी तरह की रियायत नहीं बरती गई।
जागरूकत भी साथ साथ
पुलिस ने न केवल चालान काटे बल्कि वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों का महत्व समझाते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया।
अधिकारियों की रही मौजूदगी-
कार्यवाही में एएसपी यातायात अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में डीएसपी गढ़ा बैजनाथ प्रजापति, डीएसपी घमापुर संगीता डामोर, टीआई यातायात एसडी सनोडिया सहित यातायात थाना स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button