अपराधियों पर एसपी का प्रहार, लार्डगंज पुलिस का वार”: 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 5 स्कूटी बरामद
अपराधियों पर एसपी का प्रहार, लार्डगंज पुलिस का वार”: 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 5 स्कूटी बरामद

जबलपुर में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय की सख्त कार्यशैली और जीरो टॉलरेंस नीति का असर अब साफ नजर आने लगा है। उनके निर्देशन में जिलेभर में चल रहे अभियान के तहत लार्डगंज थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के 5 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं।
एसपी सम्पत उपाध्याय द्वारा अपराधियों पर कड़ी निगरानी और लगातार मॉनिटरिंग के चलते पुलिस टीमों में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। इसी का परिणाम है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता और नगर पुलिस अधीक्षक रीतेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवल आर्य की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस वारदात का खुलासा किया।
विश्वसनीय मुखबिर की सूचना मिलते ही लार्डगंज पुलिस ने घेराबंदी कर सूरज यादव और आशुतोष यादव को दबोच लिया। सख्त पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अलग-अलग क्षेत्रों से स्कूटी चोरी करना कबूल किया।
पुलिस की मुस्तैदी और तेज कार्रवाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपियों की निशानदेही पर महज कुछ ही समय में 5 चोरी की स्कूटियां बरामद कर ली गईं। इस कार्रवाई से न सिर्फ वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगा है, बल्कि आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत हुआ है।
लार्डगंज थाना पुलिस की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि एसपी की सख्त रणनीति और जमीनी स्तर पर सक्रिय पुलिसिंग से अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं बची है।
इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक राहुल बघेल, उप निरीक्षक दीप्ति लिल्हारे, एएसआई राजेश वर्मा सहित पुलिस टीम के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता, टीमवर्क और समर्पण से यह सफलता संभव हो सकी।



