अपराधियों पर सख्त प्रहार: फरार अमन पासी तलवार के साथ गिरफ्तार, चौकी प्रभारी की सख्ती से अपराधियों में खौफ
अपराधियों पर सख्त प्रहार: फरार अमन पासी तलवार के साथ गिरफ्तार, चौकी प्रभारी की सख्ती से अपराधियों में खौफ

जबलपुर शहर में बढ़ते अपराधों के बीच पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। हनुमानताल थाना क्षेत्र में प्रेम सागर चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह की सक्रियता और सख्ती के चलते मारपीट के दो मामलों में फरार चल रहा आरोपी अमन पासी आखिरकार पुलिस गिरफ्त में आ गया।
लगातार फरारी काट रहे इस आरोपी ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रखा था, लेकिन चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ लगातार दबिश और रणनीति के जरिए उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से तलवार और चाकू बरामद होना इस बात का संकेत है कि वह किसी बड़ी वारदात की फिराक में था।
यह कार्रवाई सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उन अपराधियों के लिए सीधा संदेश है जो कानून को चुनौती देने की कोशिश करते हैं। प्रेम सागर चौकी पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि अपराध चाहे छोटा हो या बड़ा, किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाई जरूरी है… और हनुमानताल पुलिस का यह कदम अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए काफी है।



