एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को महिला मोर्चा ने दी नई ऊंचाई, फलदार पौधे लगाकर लिया संरक्षण का संकल्प
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को महिला मोर्चा ने दी नई ऊंचाई, फलदार पौधे लगाकर लिया संरक्षण का संकल्प

जबलपुर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जबलपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे और नगर अध्यक्ष आत्मिका सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने ई-व्हीकल से यात्रा भी की।
मदन महल स्थित शिवाजी उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज, पृथ्वी माता और पौधों के पूजन एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आम, चीकू, लीची, अमरूद, जामुन और पीपल सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का स्वरूप मिला है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 से अब तक देशभर में 140 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और यह अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही भविष्य की सुरक्षा है और हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
नगर अध्यक्ष आत्मिका सिंह ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य तैयार करने का संकल्प है। महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता ने लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण की व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेने की शपथ ली।
पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग का संदेश देने के लिए कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ इलेक्ट्रिक ऑटो में यात्रा की। शिवाजी उद्यान से भाजपा संभागीय कार्यालय तक की यह यात्रा पर्यावरण संरक्षण और ई-व्हीकल के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई। इस पहल को उपस्थित महिलाओं और नागरिकों ने सराहा।
कार्यक्रम में प्रदेश सहकोषाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, ज्योति राजपूत, स्मृति जैन, कल्पना तिवारी, हिना गुप्ता, नीता रजक, दीपिका चौहान, सुम्मी, सुहाना, कविता तलवार, हरप्रीत कौर, श्वेता गोतिया, सारिका राय, मोना साहू, कल्पना सिंह, कुसुम कुभी, रश्मि कनात, दीप्ति पटेल, रानू तिवारी, पिंकी तिवारी, अभिलाषा रजक, मीरा दुबे, हैमलता सिंगूर, पुष्पा तिवारी, लता तलवार, सरिता शर्मा, रेखा अहलूवालिया, संगीता शिवहरे, अर्चना खत्री, रुक्मणी जवाहर सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से महिला मोर्चा ने न केवल पौधारोपण किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया। कार्यक्रम ने यह साबित किया कि जब जनभागीदारी किसी अभियान से जुड़ती है, तो वह एक आंदोलन का रूप ले लेती है।



