IndiaJabalpurLatest NewsMP

करवाचौथ का व्रत नहीं रखने पर पति पहुंचा थाने पत्नी पर बेवफाई और मारने की धमकी देने का आरोप, महिला अधिकारी करेंगी समझाइश

शिवपुरी। करवाचौथ पर चांद के दीदार की बात अक्सर घरों तक रहती है, लेकिन बदरवास में एक पति अपनी पत्नी के व्रत और पूजा की शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। बिजरावन निवासी बारेलाल आदिवासी ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मिथलेश ने उनके लिए करवाचौथ का व्रत नहीं रखा और चांद की पूजा भी नहीं की।

आवेदन में बारेलाल ने पत्नी पर बेवफाई करने और उन्हें मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने पत्नी से चांद देखने को कहा था, ताकि उनकी उम्र बढ़े, लेकिन बात नहीं बनी। नाराज पति ने आवेदन में यह तक कह दिया कि अगर पत्नी ने उनकी पूजा नहीं की तो वह उसे तलाक दे देंगे।

मामला सामने आने के बाद  एसडीओपी संजय मिश्रा ने कहा कि महिला अधिकारी के माध्यम से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल करवाचौथ की शिकायत थाने पहुंचने से गांव में इस अनोखे आवेदन की चर्चा है।

Related Articles