Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

नेहरू नगर में जुए के फड़ पर कैंट पुलिस का धावा! 5 जुआरी गिरफ्तार, ₹5,300 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त

जबलपुर। शहर में अवैध जुआ और सट्टा चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर कैंट पुलिस ने नेहरू नगर में दबिश देकर जुए के फड़ का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान पांच जुआरियों को पकड़ा गया, जबकि कुछ आरोपी पुलिस को देखकर मौके से भागने में सफल रहे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी,
कैंट थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र पटले के मुताबिक, 28 अक्टूबर की रात पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर में शौचालय के पीछे खेत में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग भाग निकले, लेकिन पांच आरोपियों को पकड़ लिया गया।

पांच आरोपियों पर कार्रवाई,
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुधांशु मल्लाह, निवासी गोलछा बारात घर कैंट, सुनील कोष्टा (53 वर्ष), निवासी पुराना रेलवे स्टेशन, बर्मन बस्ती ग्वारीघाट, मोहम्मद सलमान उर्फ गोलू, निवासी घंटाघर, दानिश अली, निवासी गली नंबर 14 सदर और गोलू उर्फ मनोहर राव, निवासी नेहरू नगर के रूप में हुई है।

नकदी और ताश के पत्ते जब्त,
पुलिस ने जुए के फड़ और आरोपियों के पास से कुल 5,300 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है।

जुआ-सट्टा चलाने वालों को सख्त संदेश,
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को संगठित जुआ-सट्टा चलाने वालों की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कैंट पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध जुए में शामिल लोगों को स्पष्ट संदेश गया है कि ऐसी गतिविधियों पर पुलिस की नजर है और सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles