खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! गरीब पिता की मजबूरी देख पसीजा आरक्षक संजय सनोडिया का दिल, बेटी को अपने खर्चे पर पहुंचाया घर

जबलपुर | SET NEWS वर्दी का असली सम्मान तब बढ़ता है, जब कोई पुलिसकर्मी कानून की जिम्मेदारी के साथ इंसानियत का फर्ज भी निभाता है। जब एक गरीब पिता अपनी मासूम बेटी को अस्पताल से घर ले जाने के लिए बेबस था, तब गढ़ा थाना पुलिस के आरक्षक संजय सनोडिया ने ऐसा कदम उठाया, जिसने खाकी की संवेदनशील तस्वीर सामने रख दी। न कोई बड़ी घोषणा, न किसी सम्मान की चाह—बस एक मजबूर पिता की तकलीफ देखकर मदद के लिए आगे बढ़ गए।

बेटी के दोनों पैरों में प्लास्टर, पिता के पास किराये तक के पैसे नहीं!
जानकारी के मुताबिक, डिंडोरी निवासी एक पिता की बच्ची जबलपुर के अस्पताल में भर्ती थी। बच्ची के दोनों पैरों में प्लास्टर लगा हुआ था। उपचार के बाद उसे घर ले जाना था, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते पिता के पास डिंडोरी तक जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने तक के पैसे नहीं थे। सुबह से वह परेशान होकर मदद की उम्मीद लगाए बैठा था। एक पिता की मजबूरी थी कि किसी तरह अपनी बेटी को सुरक्षित घर पहुंचा सके।
आरक्षक संजय सनोडिया बने गरीब परिवार का सहारा!
इसी दौरान गढ़ा थाना के मेडिकल प्रीपेड बूथ पर तैनात आरक्षक संजय सनोडिया ने उस पिता की परेशानी को समझा। उन्होंने तत्काल वाहन की व्यवस्था कराई और केवल व्यवस्था तक ही नहीं रुके, बल्कि वाहन का डीजल और चालक का खर्च भी अपनी जेब से उठाया। उनकी इस मदद से मासूम बच्ची अपने पिता के साथ बिना किराया दिए डिंडोरी स्थित घर पहुंच सकी। जरा उस पिता के चेहरे की राहत की कल्पना कीजिए, जो सुबह से अपनी बेटी को घर ले जाने के लिए परेशान था। जिस समय उसे पैसों की नहीं, एक मददगार हाथ की जरूरत थी, उस समय खाकी वर्दी पहने संजय सनोडिया उसके लिए सहारा बनकर खड़े हो गए।
थाना प्रभारी प्रसान्न शर्मा के नेतृत्व में खाकी की सेवा भावना को सलाम!
गढ़ा थाना पुलिस के लिए यह गर्व की बात है कि उसके एक आरक्षक ने मानवता और संवेदनशीलता की ऐसी मिसाल पेश की। आरक्षक संजय सनोडिया का यह कार्य बताता है कि पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि संकट में फंसे नागरिकों की मदद करना भी है। ऐसे पुलिसकर्मियों के कार्य से आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान मजबूत होता है।
गरीब माता-पिता के लिए उम्मीद बनी खाकी!
आज एक गरीब पिता की आंखों में अपनी बेटी को सुरक्षित घर पहुंचाने की राहत है। इस राहत के पीछे किसी बड़े अधिकारी का आदेश नहीं, बल्कि एक आरक्षक का बड़ा दिल और मानवता के प्रति जिम्मेदारी दिखाई देती है। थाना प्रभारी गढ़ा प्रसान्न शर्मा और उनकी पुलिस टीम के लिए भी यह सकारात्मक संदेश है कि विभाग में ऐसे संवेदनशील पुलिसकर्मियों की मौजूदगी खाकी की साख को मजबूत करती है।
कहावत है—बड़ा काम करने के लिए बड़ा पद या बड़ी दौलत नहीं, बल्कि बड़ा दिल चाहिए।
आरक्षक संजय सनोडिया को दिल से सलाम! आपने साबित किया कि खाकी केवल कानून की पहचान नहीं, बल्कि जरूरतमंद गरीब परिवारों के लिए मदद और भरोसे का दूसरा नाम भी बन सकती है।
SET NEWS का सलाम ऐसी मानवता को, ऐसी पुलिस को और ऐसे पुलिसकर्मी को!

