IndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: भागवत कथा श्रवण करने से होता है जीव का कल्याण,पंजाब बैंक कालोनी में व्यासपीठ से सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री के उद्गार

भागवत कथा श्रवण करने से होता है जीव का कल्याण,पंजाब बैंक कालोनी में व्यासपीठ से सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री के उद्गार

जबलपुर। श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। श्रीमद् भागवत सभी पुराणों में सर्वश्रेष्ठ होने के साथ ही साक्षात भगवान श्री कृष्ण की वांगमई मूर्ति है। भागवत कथा का रस पान करने के लिए देवता भी लालायित रहते हैं। आप लोगों के बड़े सौभाग्य हैं, जो सहज रूप से भगवान की कथा सुनने का अवसर मिल रहा है। भगवान की लीलाओं का श्रवण करने से निश्चित ही सभी का कल्याण होता है।

उक्त उद्गार भागवत कथा प्रवक्ता शिव मंदिर कचनार सिटी (बड़े शंकर जी) विजय नगर के मुख्य आचार्य एवं मां दक्षिणेश्वरी धाम के संस्थापक सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने पंजाब बैंक कालोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में व्यासपीठ से व्यक्त किए।

कथा के पूर्व देवी देवताओं का पूजन अर्चन आचार्य अमित उपाध्याय, संजय शास्त्री ने संपन्न कराया। व्यास पीठ का पूजन अहिल्या शुक्ला ने किया। इस दौरान राकेश शुक्ला, राजेश शुक्ला, नरेश , नीलेश, राजेश्वरी, निर्मला, रचना, स्वर्णलता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button