Latest News
जबलपुर में नशा, रफ्तार और ‘क्रैश’: घमापुर में मौत की छलांग”वीडियो वायरल
नशा, रफ्तार और 'क्रैश': घमापुर में मौत की छलांग"वीडियो वायरल

जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र में बीती रात नशे और तेज रफ्तार के जानलेवा शौक ने दो युवकों को मौत के मुहाने पर ला खड़ा किया, जिसका दिल दहला देने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह शराब के नशे में चूर दो युवक अपनी अनियंत्रित बाइक के साथ सड़क किनारे लगे डिवाइडर से जा टकराए; टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक खिलौनों की तरह हवा में उछलकर दूर जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए लहूलुहान घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ वे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। पुलिस अब इस सनसनीखेज वीडियो को साक्ष्य मानकर मामले की तफ्तीश कर रही है, जिसने एक बार फिर ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के जानलेवा परिणामों की डरावनी तस्वीर पेश की है।



