Crime ReportsJabalpur

जबलपुर # जुए के फड़ पर छापा, 87 हजार रूपये व 17 मोबाईल सहित 12 जुआरी गिरफ्तार

जबलपुर। थाना प्रभारी लार्डंगंज प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि गुरूवार की देर रात विश्वसनीय मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि राज किराना स्टोर्स के पास कुछ लोग ताश पत्तों पर हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर कोतवाली संभाग चेक गस्त एवं ओमती संभागीय चेक गस्त व कंट्रोल रूम रिजर्व बल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये घेराबंदी कर जुआ मन्ना खेल रहे जुआरी विशाल खरे निवासी पुष्षनगर थाना लाईगंज, निशांत उसरेठे निवासी झण्डा चौक थाना पानउमरिया कटनी, शैकी पटेल वर्ष निवासी न्यू आदर्श कालोनी थाना लार्डगंज, मयूर पटेल निवासी पूरन डेरी के सामने थाना लाईंगज, रिकू ठाकुर निवासी पार्क अपार्टमेन्ट थाना सिविल लाइन, यश जैन निवासी बड़ा फुहारा थाना कोतवाली, संतोष झारिया निवासी झारिया मोहल्ला थाना गढ़ा, राहुल पटेल निवासी संजय नगर थाना लार्डगंज, अभिषेक पटेल निवासी मातेश्वरी मंदिर के पास जयनगर थाना लार्डगंज, आदित्य शर्मा निवासी कोष्टा मोहल्ला हनुमानताल, आशीष विश्वकर्मा वर्ष निवासी जयनगर थाना लार्डगज, अमन पटेल वर्ष निवासी छोटी उखरी मातेश्वरी मंदिर के पास थाना लाईगंज को पकड़ा। जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते तथा 87,000 रूपये एवं 17 नग मोबाइल जप्त करते हुये जुआडियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button