Latest News
जबलपुर में आरटीओ महिला आरक्षक मांग रही थी रिश्वत, आरक्षक और साथी 4500 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार,
आरटीओ महिला आरक्षक मांग रही थी रिश्वत, आरक्षक और साथी 4500 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार,

मध्य प्रदेश की जबलपुर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने जबलपुर-नागपुर हाईवे बरगी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरटीओ विभाग के एक आरक्षक और उसके साथी को 4500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, नवी मुंबई निवासी वाहन मालिक प्रशांत दत्तात्रेय जाधव और छतरपुर निवासी चालक जय सिंह यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मालवाहक गाड़ियों को बरगी क्षेत्र से निकलने देने के एवज में आरटीओ कर्मचारी द्वारा अवैध वसूली की जा रही है।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। बुधवार को वाहन क्रमांक DD 01P09764 के चालक से 4500 रुपए की रिश्वत लेते समय आरटीओ आरक्षक श्वेता अहिरवार और उसके साथी मोहित साहू को मौके पर ही पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 12, 13 (1) (B) और 13 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
शिकायतकर्ता प्रशान्त दत्तात्रेय जाधव वाहन मालिक निवासी खारघर नवी मुंबई(वाहन मालिक) एवं वाहन चालक जय सिंह यादव निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश की 10 गाड़िया बरगी जबलपुर होते हुए सामान को उत्तरप्रदेश या अन्य राज्यों में जाती है आज दिनांक को गाड़ीनं.DD 01P09764 नागपुर जबलपुर हाईवे से निकल रही थी तब बरगी के पास आरटीओ के कर्मचारी आरक्षक श्वेता अहिरवार और उनके साथी मोहित साहू ने गाड़ी निकलवाने के लिए उपरोक्त वाहन के मालिक से 4500 रुपए की मांग की है।
एसपी लोकायुक्त ASP अंजू पटले द्वारा शिकायत की सत्यापन उपरांत दल का गठन करके आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए मौके पर रवाना किया। आज दिनांक 25 मार्च को आरक्षक श्वेता अहिरवार और उसके साथी मोहित साहू को वाहन चालक से 4500 रुपए रिश्वत लेते हुए नागपुर जबलपुर हाईवे बरगी के पास से रंगे हाथों पकड़ा गया।
ट्रेप दल में निरीक्षक राहुल गजभिए,निरीक्षक सुश्री शशि मर्सकोले, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक जीतेंद्र यादव एवं अन्य दल मौजूद था।



