Court / Notice / OrdesCrime ReportsExclusive ReportsIndiaJabalpurMP

जबलपुर # बीच सड़क पर हुआ विवाद सोशल मीडिया में वीडियो वायलर

जबलपुर में मंगलवार की देर रात कुछ लड़कों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान दो लड़के जहां आपस में लड रहें थे, तो वही वहां पर खड़े लड़के बीच-बचाव कर रहें थे। मामला कैंट थाना के भारत माता चौक के पास का हैं। जिसके वीडियो भी सामने आए हैं। हालांकि की कैंट थाना पुलिस को इस घटना को लेकर कोई भी जानकारी नहीं हैं। बताया जा रहा हैं कि इस लड़के के साथ में ही रहने वाले ने अपने साथी को गाड़ी से एक्सीडेंट कर दिया था, जिसके बाद यह विवाद हुआ।

दरअसल मंगलवार की देर रात भारत माता चौक में कुछ लड़कों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद चार-पांच लड़कों के बीच हो रहा था। बीच सड़क पर जमकर गाली-गलौच और मारपीट हो रहीं थी। एक युवक जमीन पर पड़ा हुआ था, तो वही एक दूसरे युवक को वहां मौजूद लोग मार रहें थे। बीच सड़क पर करीब आधे घंटे तक लड़कों के बीच यह विवाद चलता रहा। इसके बाद ये सभी लड़के अपनी-अपनी गाड़ी उठाकर चले गए।

विवाद की वजह क्या थी, और आखिर क्यों ये लड़के मारपीट कर रहें थे, इसकी जानकारी ना ही मौके पर मौजूद लोगों को हैं, और ना ही कैंट थाना पुलिस को। कैंट थाना प्रभारी राजकुमार खटीक का कहना हैं, विवाद लड़कों के बीच क्यों हुआ, विवाद करने वाले कौन लड़के थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रहीं हैं।कैंट थाना प्रभारी का कहना हैं कि वीडियो के आधार पर लड़कों की तलाश की जा रहीं हैं। विवाद की वजह भी जानने की कोशिश की जा रहीं हैं।

Related Articles

Back to top button