Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsLive NewsMP

जबलपुर : बारूदी स्क्रैप में विस्फोट, एक की मौत,अधारताल,शोभापुर में हादसे से दहशत

जबलपुर सेट न्यूज ! जबलपुर में चारों तरफ सुरक्षा संस्थानों से घिरे जबलपुर में बारूदी स्क्रैप से ब्लास्ट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अधारताल के इंडस्ट्रियल एरिया से लगे शोभापुर में गुरुवार को हुए एक ब्लास्ट में एक कर्मचारी की मौत हो गई। ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब कबाड़ कारोबारी कपिल जैन के गोदाम में बारूदी स्क्रैप के उतारने और प्रेस करने का काम चल रहा था इसी दौरान बारूदी स्क्रैप से भरे हुए बक्सों को उतार कर प्रेस किया जा रहा था कि तभी धमाका हुआ जिसमें राजा उर्फ अभिषेक चौधरी नाम का एक कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। धमाके के बाद बारूदी बॉक्स के अंदर के लोहे के टुकड़े गोदाम कर्मचारी के पेट, सीने और हाथों में जा घुसे इसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। अधारताल थाना इलाके के शोभापुर औद्योगिक क्षेत्र में हुए इस धमाके के बाद वहां काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। दरअसल कपिल जैन पिछले करीब 15 सालों से बारूदी स्क्रैप खरीदने का कारोबार करता है। हाल ही में उसके द्वारा जबलपुर के सेंट्रल आर्डिनेंस डिपो यानी C.O.D. से नीलामी में बारूदी स्क्रैप की खरीदी की थी जिसे गोदाम में प्रेस किया जा रहा था, इस हादसे की खबर लगते ही पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा जन प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। आईजी से लेकर डीआईजी एसपी और जबलपुर के सांसद आशीष दुबे ने भी मौके पर पहुंचकर हालातों का जायज़ा लिया और जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। करीब ढाई महीने पहले 25 अप्रैल को ही खजरी खिरिया बाईपास इलाके में शहर के सबसे बड़े कबाड़ कारोबारी शमीम कबाड़ी के रज़ा मेटल इंडस्ट्री में भी जोरदार ब्लास्ट हुआ था वहां भी सुरक्षा संस्थानों से जुड़े बमों के खोल बड़ी तादाद में मिले थे। ढाई महीने के भीतर हुए इस दूसरे धमाके से पुलिस और प्रशासन के भी होश उड़ गए हैं। फिलहाल अधिकारी यह बताने की स्थिति में नहीं है कि हादसा किन वजहों से हुआ हुआ है। धमाके के वक्त कबाड़ गोदाम में करीब 8 से 10 कर्मचारी काम कर रहे थे लेकिन किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई है। फिलहाल पुलिस ने कबाड़ गोदाम को सील कर दिया है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,

Related Articles

Back to top button