Latest News

जबलपुर में कुत्ते के काटने से युवक की दर्दनाक मौत, पहचान में जुटी पुलिस

कुत्ते के काटने से युवक की दर्दनाक मौत, पहचान में जुटी पुलिस

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कुत्ते के काटने से एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात हालत में घायल युवक को इलाज के लिए जिला विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया है।

मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। वहीं, कुत्ते के काटने से हुई इस मौत ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button