
जबलपुर। शहर के होम साइंस कॉलेज के सामने पंजाबी हिंदू संगठन के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब लाइन से खड़ी कारों में अचानक एक कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास कई अन्य कारें भी खड़ी थीं, जिससे आग फैलने और बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई।
मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने घबराने के बजाय समझदारी दिखाई। लोगों ने तत्काल आसपास खड़ी दूसरी कारों को वहां से हटवाना शुरू किया, ताकि आग की चपेट में अन्य वाहन न आ सकें। स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ के चलते दूसरी गाड़ियों को सुरक्षित अलग कर दिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आखिर कार में आग कैसे लगी, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना ने एक बार फिर वाहनों की सुरक्षा और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सुनील सेन | SET NEWS जबलपुर



