Latest News

जबलपुर में ‘पति-पत्नी और तीसरा युवक’ का हाईवोल्टेज ड्रामा, डी-मार्ट के सामने बीच सड़क पर हंगामा

पति-पत्नी और तीसरा युवक’ का हाईवोल्टेज ड्रामा, डी-मार्ट के सामने बीच सड़क पर हंगामा

जबलपुर में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब ‘पति, पत्नी और तीसरे युवक’ का विवाद सरेआम सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया। गोराबाजार थाना क्षेत्र के तिलहरी इलाके में डी-मार्ट के सामने जमकर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना तिलहरी स्थित डी-मार्ट के सामने की बताई जा रही है, जहां एक पति, उसकी पत्नी और एक अन्य युवक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला सड़क पर ही बहस और झगड़े में बदल गया। तीनों के बीच कहासुनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और बीच सड़क पर हंगामा शुरू हो गया।

इस दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों की रफ्तार थम गई और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। लोग अपने-अपने वाहनों को रोककर पूरे घटनाक्रम को देखने लगे, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह पूरा मामला गोराबाजार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सार्वजनिक जगह पर इस तरह का हंगामा एक बार फिर शहर में बढ़ते पारिवारिक विवादों को उजागर करता है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Related Articles

Back to top button