Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: कुख्यात बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस के ऊपर हमला कर 100 डायल में की तोड़फोड़, पुलिस ने किया बदमाशों पर मामला दर्ज

जबलपुर के रांझी क्षेत्र के मड़ई में कुख्यात बदमाशों ने पुलिस के ऊपर हमला कर डायल 100 में तोड़फोड़ कर दी, यहां घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, पुलिस के ऊपर हुए हमले की जानकारी लगते थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, मिली जानकारी के मुताबिक कुख्यात बदमाश दीपक चपटा और उसके अन्य साथियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया,आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए,रांझी थाने की 100 डायल में प्र.आरक्षक सुशील हल्दकार एवम ड्राइवर शुभम श्रीवास घटना में घायल हुए है, पुलिस कर्मियों की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है,और आरोपियों की तलाश की जा रही है,

Related Articles

Back to top button