Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में मामूली विवाद के बाद फायरिंग, इलाके में फैली दहशत, नकाबपोश बेखौफ बदमाशों की खुलेआम पुलिस को चुनौती

जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र की रामपुर चौकी के अंतर्गत मंडवा बस्ती में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित मोहम्मद इब्राहिम शाह के अनुसार, उनके छोटे भाई की गाड़ी की टक्कर के बाद दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज की और बाद में जोगनी माता मंदिर के पास उन्हें घेरकर मारपीट की। हमलावरों ने इब्राहिम, उनके साथी सोनू और घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी की, जिसके बाद मामला थाने तक पहुँच गया।

​ 

घटना यहीं नहीं रुकी, देर रात के समय करीब 10-11 युवकों ने इब्राहिम के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने पहले घर की बिजली काटी और फिर दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की, जिसका खोखा भी मौके से बरामद हुआ है।

हमलावरों ने घर के दरवाजे और बाहर खड़ी गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

वही मामले की जानकारी देते हुए भगत सिंह गठोरिया ने बताया की मंडवा में दो पक्षो में विवाद और मारपीट हुई थी।जहा पीड़ितों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button