Exclusive ReportsJabalpurLatest News

जबलपुर # वीडियो में कैद चाकूबाज, फिर भी दर्ज नहीं हुई एफआईआर, गोहलपुर पुलिस का कारनामा, पीड़ित को मिल रही धमकी

जबलपुर, सेटन्यूज़। आमजन में सुरक्षा की भावना और बदमाशों में पुलिस का खौफ दिखे यह जुम्ला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर अपने अधीनस्थों को देते रहते है। मगर यह बात सिर्फ बैठकों तक ही सीमित रहती है हकीकत ठीक इसके विपरीत है। ऐसा ही एक मामला गोहलपुर क्षेत्रातंर्गत देखने को मिला जहां एक नाबालिग पर क्षेत्र के बदमाश ने चाकू से हमला किया।

वारदात सीसीटीव्ही फुटेज में कैद भी हुई, बावजूद इसके जब पीड़ित अपने परिजनों के साथ थाना पहचा तो उसकी एफआईआर दर्ज करने की वजाए आवेदन लेकर उसको चलता कर दिया। इस बात की भनक जब बदमाश को लगी तो वह अब भी नाबालिग को जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिससे नाबालिग समेत उसका पूरा परिवार दहशत में है।

गांजा पीने से रोकना नागवार गुजरा
मदार छल्ला निवासी 16 वर्षीय अनीरूद्वीन अंसारी ने बताया कि 23 अप्रैल को वह गोहलपुर थाने के पीछे अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। तभी उसकी गाड़ी के पास पंचशील स्कूल के पीछे रहने वाला कैफू उर्फ खालिद आटो वाला पहुंचा और गांजा पीने लगा। नाबालिग ने गाड़ी के पास गांजा पीने से मना किया यह बात कैफू को नागवार गुजरी और उसने चाकू निकालकर नाबालिग पर हमला करना शुरु कर दिया। यह देखकर आसपास के लोग बचाने दौड़े और नाबालिग को वहां से अलग किया।

फुटेज देखा आवेदन लेकर किया चलता
यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीव्ही फुटेज में कैद हो गई जिसे लेकर नाबालिग अपने परिजनों के साथ गोहलपुर थाना पहुंचा जहां मौजूद स्टॉफ ने फुटेज देखने के बावजूद उससे सिर्फ सादे कागज में आवेदन लिखाया और चलता कर दिया। नाबालिग ने बताया कि यह जानकारी कैफू को मिल गई और अब वह लगातार उसको जान से मारने की धमकी दे रहा है। बताया जाता है कि कैफू गोहलपुर क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश है।

इनका कहना है
”यह घटना कब हुई मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है। अभी में खजरी खिरिया बायपास पर व्यस्त हूं।”
– राजपाल बघेल, टीआई गोहलपुर

 

वीडियो देखें  👇👇👇👇👇👇👇👇👇

https://youtu.be/IEbrJEDKNV4

Related Articles

Back to top button