Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में 302 सहित हत्या के प्रयास और बमबाजी करने वाले के पांच फरार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

जबलपुर की अधारताल थाना पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास बमबाजी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पकड़े गए पहुंचे आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहे थे जहां मुखबीर की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया है
थाना प्रभारी आधारताल प्रवीण सिंह कुमरे ने बताया की पुलिस अधीक्षक के द्वारा आदेश किए जाने के बाद थोड़ा आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस की टीम में लगाई गई थी, आरोपी नवंबर और दिसंबर माह 2025 से फरार चल रहे थे पुलिस को जहां मुखबिर की सूचना मिलते ही घेराबंदी कर पांचो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या और हत्या की प्रयास के मामले में धारदार हथियार भी बरामद किए हैं
​गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुरानी भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) और विस्फोटक अधिनियम सहित बमबाजी से संबंधित गंभीर गंभीर अपराध दर्ज है,आरोपियों की ​गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी कानूनी कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब इन आरोपियों से अन्य संभावित वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button