Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: शॉर्ट सर्किट के चलते लगी भीषण आग, मचा हड़कंप,गढ़ा पुलिस की तत्परता के चलते बुझी आग,

 

सेट न्यूज जबलपुर! गढ़ा थाना क्षेत्र के छोटे जैन मंदिर स्थित सिद्धनगर के पास ज्ञान सागर इंटरनेशनल स्कूल के सामने एक मकान में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मकान में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए पड़ोस में लगे एक नल से सटक के द्वारा आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, घटना की जानकारी दमकल विभाग को भी दी गई थी, लेकिन सूचना मिलने के बावजूद दमकल का वाहन समय पर नहीं पहुंच सका। यदि समय रहते पुलिस ने आग पर काबू नहीं पाया होता, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी और कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। पुलिस की तत्परता के चलते आग को फैलने से रोका जा सका। आग लगने से पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घर में रखे कई महत्वपूर्ण सामान आग की चपेट में आ गए। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने गढ़ा पेट्रोलिंग पार्टी का आभार व्यक्त किया, जिनकी सक्रियता के कारण बड़ी हानि टल गई। इस घटना ने दमकल विभाग की देरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि समय पर दमकल वाहन न पहुंचने से स्थिति और भी विकट हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस त्वरित कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,

 

Related Articles

Back to top button