Latest News

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों की बदली कमान 

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों की बदली कमान 

SET NEWS जबलपुर! भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शनिवार देर रात जारी इस आदेश में एडीजी, डीआईजी और कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फैसले को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जारी सूची के अनुसार रीवा, सीधी, मंडला, खंडवा, दमोह, शिवपुरी और सिंगरौली जैसे प्रमुख जिलों में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति की गई है। इन जिलों में लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों को हटाकर नए अधिकारियों को मौका दिया गया है, जिससे प्रशासनिक गति बढ़ने और पुलिसिंग में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
जबलपुर में भी इस फेरबदल का असर देखने को मिला है। एडिशनल एसपी आयुष गुप्ता का तबादला किया गया है, जबकि सुंदर सिंह कनेश को रेल एसपी जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में कदम माना जा रहा है।
इसके अलावा सिमाला प्रसाद को डीआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल और आशीष खरे को डिंडोरी जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है। सरकार ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने, कार्यक्षमता बढ़ाने और लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से किया गया है। आने वाले समय में इस बदलाव का असर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button