Latest News

संस्कारधानी जबलपुर में चाकू बाजी की खुलेआम वारदात, बेखौफ बदमाशों को नहीं है पुलिस का कोई ख़ौफ

मध्य प्रदेश की जबलपुर जिले में चाकू बाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है जहां चाकू बज बेखौफ हो कर खुलेआम चाकू बाजी की घटनाओं को अंजाम देते नजर आ रहे हैं अपराधियों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं वही बेखौफ बदमाशों ने अवैध पैसों की मांग करते हुए एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया घटना में घायल हुए युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए
यह पूरा मामला शहर के गोहलपुर थाना अंतर्गत अमखेरा की गोकुलधाम सोसायटी में रहने वाले एक बिल्डर को चाकू मारकर लहुुलुहान कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घायल बिल्डर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल बिल्डर का नाम संदीप गुप्ता बताया जा रहा है संदीप गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वे सुशीला परिसर स्थित अपनी साइट से दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे। जैसे ही परिसर के बाहर पहुँचे तभी तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे माँगे। संदीप गुप्ता ने जब पैसे देने से इंकार किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
विरोध करने पर एक युवक ने चाकू निकालकर उनकी दोनों जांघों पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि अवैध तरीके से शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर बदमाशों ने चाकू से हमला किया है जहां आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए जहां घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है

Related Articles

Back to top button