Court / Notice / OrdesCrime ReportsInterview NewsJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर रेप और देह व्यापार का मामला दर्ज, असम की युवती को एक साल तक बनाया बंधक

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर रेप और देह व्यापार का आरोप, असम की युवती को एक साल तक बनाया बंधक

मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म और देह व्यापार जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता असम की रहने वाली 33 वर्षीय युवती है, जिसे एक वर्ष से अधिक समय तक जबरन बंधक बनाकर देह व्यापार के दलदल में धकेला गया और होटल के संचालक और उसके साथ ही ने भी युवती के साथ कई बार दुष्कर्म की घटना अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल इस पूरे मामले में इंदिरा गांधी वार्ड के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया और उसका पार्टनर शीतल उर्फ मथुरा दुबे को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता ने जब इन दोनों के चंगुल से किसी तरह भागकर खुद को मुक्त किया, तब जाकर वह गढ़ा थाने पहुंची और आपबीती पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस अपने साथ लेकर होटल पहुँची और पूरे मामले की एफआईआर दर्ज कराई।

पीड़िता ने बताया कि उसे होटल में मैनेजमेंट के काम के लिए जबलपुर लाया गया था और गढ़ा थाना क्षेत्र की गढ़ा बजरिया में स्थित अतिथि होटल में पिछले एक साल से बंधक बनाकर रखा गया था। उसे न केवल देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया, बल्कि होटल संचालक एवं इंदिरा गांधी वार्ड के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया और उसकी सहयोगी शीतल ने कई बार उसके साथ बलात्कार भी किया। पीड़िता को इस दौरान न कोई मेहनताना दिया गया, न ही उसे बाहर जाने की इजाजत थी। उसे डराया-धमकाया गया और प्रताड़ित किया गया।

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके सहयोगी शीतल उर्फ मथुरा दुबे फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दुष्कर्म, बंधक बनाना, धमकी देना और अनैतिक देह व्यापार चलाने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अतिथि होटल में यह गतिविधियाँ लंबे समय से चल रही थीं। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं और क्या अन्य लड़कियाँ भी शिकार बनी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। पूरे घटनाक्रम ने शहर में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।

Related Articles

Back to top button