Latest News

5 हजार के लिए खौफनाक वारदात: एक घंटे में दो जगह चाकूबाजी, आरोपी हारून हथियारों सहित गिरफ्तार”

5 हजार के लिए खौफनाक वारदात: एक घंटे में दो जगह चाकूबाजी, आरोपी हारून हथियारों सहित गिरफ्तार”

जबलपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महज 5 हजार रुपये के विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। एक ही आरोपी ने एक घंटे के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी।

घटना ढलगार मोहल्ले की है, जहां आरोपी हारून द्वारा लगातार अवैध वसूली की कोशिश की जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब राजा मंसूरी नाम के युवक ने ₹5,000 देने से इनकार किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर पीछे से उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमला इतना गंभीर था कि राजा मंसूरी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोशी की हालत में पहुंच गया। घटना की पूरी तस्वीर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जो आरोपी की दरिंदगी को साफ बयां कर रही है।

हैरानी की बात यह है कि इस वारदात से ठीक एक घंटे पहले ही आरोपी ने ‘पप्पू टेंट वाले’ नाम के एक अन्य व्यक्ति पर भी चाकू से जानलेवा हमला किया था। एक के बाद एक दो वारदातों ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हारून को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था। उससे पूछताछ जारी है और उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा समाज के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे है, लेकिन यह वारदात कई बड़े सवाल खड़े कर गई है।

Related Articles

Back to top button