65 साल की उम्र में गांजा तस्करी! 3 किलो मादक पदार्थ के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
65 साल की उम्र में गांजा तस्करी! 3 किलो मादक पदार्थ के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

जबलपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में धनवंतरी नगर चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग को करीब 3 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
मामला जबलपुर के धनवंतरी नगर चौकी क्षेत्र का है, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मादक पदार्थ लेकर अंधमुख बायपास से गौरीघाट की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर जसूजा सिटी स्थित मचान रेस्टोरेंट के सामने दबिश दी।
पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका और उसके पास मौजूद थैले की तलाशी ली। तलाशी के दौरान थैले से तीन खाकी रंग के पैकेट बरामद हुए, जिनमें मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ था। बरामद गांजे का कुल वजन लगभग 3 किलोग्राम बताया जा रहा है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवबालक पटेल निवासी ग्वारीघाट बताया। आरोपी की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर मादक पदार्थ जब्त किया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।
धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि आखिर वह गांजा कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है या फिर अकेले ही मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था।

शहर में लगातार सामने आ रहे नशे के कारोबार के मामलों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी हाल में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गांजा सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई



