Daily News UpdatesinternationalLatest News

यूक्रेन के राष्ट्रपति का भावुक संदेश:ग्रैमी अवॉर्ड्स सैरेमनी के बीच जेलेंस्की ने वीडियो मैसेज दिया- मौत के सन्नाटे को आप म्यूजिक से भर दें

ग्रैमी अवार्ड्स 2022 समारोह के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का एक वीडियो मैसेज दिखाया गया। उन्होंने यूक्रेनी नागरिकों पर हो रहे जुर्म के लिए रूस के लीडर्स को जिम्मेदार ठहराया। लास वेगस के एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरीना में भारतीय समयानुसार तड़के करीब 5:30 बजे शुरू हुआ

हम अपनी आजादी के लिए आवाज उठा रहे
वीडियो मैसेज में जेलेंस्की ने कहा, ‘हमारे म्यूजिशियंस टक्सीडो (एक तरह का सूट) के बजाय बॉडी आर्मर (सैनिकों वाली पोषाक) पहनते हैं। अस्पतालों में भर्ती घायलों के लिए गाने गाते हैं। कुछ ऐसे लोगों के लिए भी गाते हैं जो उन्हें कभी नहीं सुन सकते। म्यूजिक के अपोजिट क्या है? बर्बाद शहरों की खमोशी और मरे हुए लोग। हम प्यार करने, अपनी आवाज उठाने और जीने के लिए अपनी आजादी की रक्षा कर रहे हैं।’

हमारा सपोर्ट करें
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आगे कहा, ‘हम अपनी धरती पर रूस से लड़ रहे हैं। वह अपने बमों के साथ एक भयानक सन्नाटा लाता है, जो मौत से लिपटा हुआ रहता है। इस सन्नाटे को आप अपने म्यूजिक से भरें, इसे भरकर हमारी कहानी बताएं। अपने सोशल नेटवर्क से या अपने टीवी नेटवर्क से आप युद्ध की सच्चाई बताएं। आप किसी भी तरीके से हमारा सपोर्ट करें, लेकिन खामोश न बैठें। फिर शांति आएगी। युद्ध ने हमारे सभी शहर बर्बाद कर दिए हैं।’

Related Articles

Back to top button