IndiaJabalpurMP

जबलपुर:हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली भव्य तिरंगा यात्रा विधायक डॉ. अभिलाष पांडे के नेतृत्व और सचिन गुप्ता के संयोजन में निकली पदयात्रा, 501 तिरंगों का वितरण

SET NEWS,जबलपुर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। विधायक डॉ. अभिलाष पांडे के नेतृत्व और भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक सचिन गुप्ता के संयोजन में शिवाजी चौक मदनमहल से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और तिरंगा वंदन के साथ हुई। इसके बाद बैंड-बाजों की देशभक्ति धुनों के बीच तिरंगा यात्रा रवाना हुई, जो कंचन परिसर, विभिन्न बस्तियों और राइट टाउन के मार्गों से होते हुए निकली।

घरों, प्रतिष्ठानों पर खुद जाकर लगााए-
यात्रा के दौरान 501 तिरंगे विधायक पांडे, संयोजक गुप्ता ने घरों, प्रतिष्ठानों और वाहनों में खुद जाकर लगाए। इस अवसर पर विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने कहा हम सभी धर्मों को एक धागे में पिरोकर तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की अखंडता और संप्रभुता का संदेश दे रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक सचिन गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से इस यात्रा का आयोजन कर 501 विशाल झंडे लगाए गए, जो सीमा पर डटे सैनिकों के सम्मान को समर्पित हैं।

माताओं-बहनों ने की पूजा अर्चना-
विशेष रूप से सैकड़ों ऑटो चालकों को तिरंगे वितरित किए गए। तिरंगा लगाकर ऑटो चालकों ने भी यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। कंचन परिसर में माताओं-बहनों ने तिरंगे की पूजा-अर्चना और आरती की, फिर अपने घरों पर झंडे फहराए।

यह रहे उपस्थित-
यात्रा में मंडल अध्यक्ष योगेश बिलौहा, अमन बिंद्रा, अमर पटेल, रूबल गुप्ता, संजय खत्री, पिंकी अग्रवाल, नितिन तिवारी, रवि जैसवानी, रेशु नयन, पवन चौकसे, शिवम गुप्ता समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button