Crime ReportsCrime ReportsDaily News UpdatesExclusive ReportsIndiaInterview NewsJabalpurLatest NewsLive NewsMP
जबलपुर : तेज बारिश के बीच पड़ोसी की दीवाल गिरने से घर पर सो रहे विकलांग बुजुर्ग की मौत

जबलपुर के ग्वारीघाट थाना अंतर्गत नर्मदा नगर में रहने वाले विकलांग बुजुर्ग मोहन ठाकुर के घर पर पड़ोसी की दीवार गिर गई अपने ही घर के मलबे में दब कर बुजुर्ग मोहन ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई.. देर रात हो रही तेज बारिश के बीच दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर पड़ोसी मोहन ठाकुर के घर पहुंचे और उन्होंने मलबे से मोहन ठाकुर को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी सांसे थम चुकी थी.. जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त परिवार के अन्य लोग एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे और मृतक मोहन ठाकुर घर पर अकेले सो रहे थे. मृतक के परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी चतुर्वेदी परिवार के द्वारा घटिया तरीके से दीवार का निर्माण किया गया था इस वजह से यह हादसा हुआ है.. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है.



