Crime ReportsCrime ReportsFashionIndiaJabalpurLatest NewsMP

अपराधियों पर एसपी सम्पत उपाध्याय का शिकंजा, एक रात में 239 वारंट तामील

अपराधियों पर एसपी सम्पत उपाध्याय का शिकंजा, एक रात में 239 वारंट तामील

जबलपुर। अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जबलपुर पुलिस ने व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। रातभर चले इस अभियान में शहर से लेकर देहात तक पुलिस की अलग-अलग टीमों ने फरार वारंटियों और अपराधियों के ठिकानों पर दबिश देकर 239 वारंट तामील किए।

अभियान के दौरान 106 गैर-जमानती वारंट, 86 गिरफ्तारी वारंट और 47 जमानती वारंट तामील किए गए। इनमें कई आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते हुए फरार चल रहे थे। पुलिस टीमों ने उनकी तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया और अब न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह, पल्लवी शुक्ला, अंजना तिवारी, सूर्यकांत शर्मा और अखिलेश तिवारी सहित सभी नगर पुलिस अधीक्षकों और थाना प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने केवल वारंटियों पर कार्रवाई नहीं की, बल्कि सक्रिय गुंडे-बदमाशों की भी चेकिंग की। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मुसाफिरखाना सहित संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।

एसपी सम्पत उपाध्याय का स्पष्ट संदेश है कि कानून से बचकर लंबे समय तक फरार रहने वाले अपराधियों को अब पुलिस की कार्रवाई से बचना आसान नहीं होगा। पुलिस का यह अभियान जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और अपराधियों में कानून का भय कायम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जबलपुर पुलिस ने साफ किया है कि अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण कायम किया जा सके।

Related Articles

Back to top button