Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर # अभिभावकों से मंगाई गई किताब,पुलिस-प्रशासन ने स्टेम फील्ड स्कूल पर मारा छापा,किताबें जब्त

जबलपुर अधिक फीस वसूली और किताब कॉपी के मामले में सुर्खियों में रहे स्टेम फील्ड स्कूल का एक और कारनामा उसे दौरान सामने आया जब रविवार जो की छुट्टी का दिन होता है, इस दिन स्कूल में बच्चों को ना बुलाकर अभिभावकों को बुलवाया गया। वजह थी कि स्कूल में पढ़ाई जा रही छठवीं, सातवीं और आठवीं की हिंदी किताबों में आईएसबीएन नंबर नहीं था, जिसे प्रबंधन चोरी-छिपे जमा करवा रहा था। जिला प्रशासन को जैसे ही यह जानकारी लगी तो स्टेम फील्ड स्कूल पहुंचकर वहां पर रखी करीब 35 किताबों को जप्त किया गया है। मौके पर मौजूद एसडीएम शिवाली सिंह ने बताया कि अभी स्टेम फीड स्कूल सहित 11 स्कूलों की जांच की जा रही है, मामला कोर्ट में भी चल रहा है, इसके बावजूद भी स्टेम फील्ड स्कूल ने अभिभावकों को मैसेज और कॉल के जरिए उनसे हिंदी की किताब मंगवा। स्कूल प्रबंधन का कारनामा यह बताता है कि उन्होंने साक्ष्य के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की है। बहरहाल जिला प्रशासन ने स्कूल में अभिभावकों के द्वारा हिंदी ग्रामर की लाई गई किताबों को जप्त कर लिया है। जल्द ही एक प्रतिवेदन कलेक्टर को सौपा जाएगा। बता दे की जबलपुर शहर के जिन 11 स्कूलों पर कार्रवाई की गई है उनमें स्टेम टाइम फील्ड स्कूल भी शामिल है। जिला प्रशासन ने 2 लाख रुपए का जुर्माना भी इस स्कूल पर लगाया है। स्टेम फील्ड स्कूल का संचालक कार्रवाई के बाद से ही फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,

Related Articles

Back to top button