Latest News

जबलपुर एसपी सम्पत उपाध्याय और ओमती पुलिस की सख्ती रंग लाई: निखिल नायडू समेत 4 शातिर बदमाश चाकू सहित गिरफ्तार

एसपी सम्पत उपाध्याय और ओमती पुलिस की सख्ती रंग लाई: निखिल नायडू समेत 4 शातिर बदमाश चाकू सहित गिरफ्तार

जबलपुर में अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय और ओमती थाना पुलिस की टीम ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी के सख्त निर्देश और ओमती पुलिस की मुस्तैदी के चलते शातिर बदमाश निखिल नायडू सहित चार आरोपियों को चाकुओं के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिलेभर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता और नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी के मार्गदर्शन में ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल के नेतृत्व में टीम ने यह प्रभावी कार्रवाई की।
भंवरताल गार्डन क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को एक स्कूटी के पास खड़े कुछ युवक संदिग्ध हालत में नजर आए। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन ओमती पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।
पूछताछ में मुख्य आरोपी की पहचान निखिल नायडू के रूप में हुई, जबकि अन्य आरोपियों में सुमित ठाकुर उर्फ काले, प्रवीण राय और नाहिद खान शामिल हैं। तलाशी के दौरान निखिल की स्कूटी से एक चाकू और अन्य तीनों आरोपियों के पास से एक-एक चाकू बरामद किया गया।
चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।
इस पूरी कार्रवाई में ओमती पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई के साथ-साथ एसपी सम्पत उपाध्याय की मजबूत रणनीति का अहम योगदान रहा, जिससे शहर में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।

Related Articles

Back to top button