Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, चाकू मार कर एक दूसरे को किया घायल

SET NEWS जबलपुर! पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों के बीच पैसे की बात को लेकर एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जहां घटना में दोनों ही पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं, जहां दोनों घायलों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना पनागर में राजू चौधरी उम्र 27 वर्ष निवासी कुशनेर ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि मजदूरी करता है, शाम लगभग 6-30 बजे अपने घर के समाने खड़ा था तभी गांव का नितेश बर्मन उर्फ टिक्कू घर के सामने से निकल रहा था और बिना किसी बात के उसे गाली गलौज करने लगा और शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो झूमाझपटी करने लगा एवं चाकू से उसके सीना में मार दिया उसकी पत्नी बीच  बचाव करने आयी तो टिक्कू बर्मन ने उसकी पत्नी के भी दोनों हाथ की कलाई मे चाकू मारकर भाग गया। रिपेार्ट पर धारा 296, 118(1), 119(1) बीएनएस तथा 3(2)(व्हीए) एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
           
वहीं नितेश बर्मन उम्र 28 वर्ष निवासी कुशनेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ड्रायवरी करता है शाम लगभग 6-30 बजे वह अपना छोटा हाथी गाड़ी क्रमाक एमपी 20 एलबी 4250 को बड़गैया फिलिंग पेट्रोल पम्प में खड़ा करके अपनी मोटर सायकल से दोस्त शिवराज पटेल के साथ अपने घर कुशनेर जा रहा था जैसे ही शैलेष पटेल के घर के आगे चौधरी मोहल्ला कुशनेर पहुॅचा ब्रेकर के पास उसकी मोटर सायकल बंद हो गयी तभी राजू चोधरी शराब के नशे में गाली गलोज करते हुये उसके पास आया और गाली गलौज करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया तो हाथ में लिये सब्जी काटने वाले चाकू से पीठ मे वायें तरफ एवं दाहिने कान के पास चोट पहूॅचा दी। मोहित गोटिया एवं शिवराज पटैल बीच बचाव किये। रिपोर्ट पर धारा 296, 118(1), 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर, 7974423030

Related Articles

Back to top button