जबलपुर के अधिवक्ता जगत को बड़ा झटका! जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता का 52 वर्ष की उम्र में निधन

जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष और जाने-माने अधिवक्ता सचिन गुप्ता के आकस्मिक निधन से जबलपुर के अधिवक्ता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। महज 52 वर्ष की उम्र में उनका इस तरह दुनिया से चले जाना साथी अधिवक्ताओं, समर्थकों और परिचितों के लिए गहरा सदमा है।
ट्रायल के सिलसिले में पन्ना गए थे सचिन गुप्ता,
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एडवोकेट सचिन गुप्ता एक मामले के ट्रायल के सिलसिले में पन्ना गए हुए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही साथी अधिवक्ताओं में शोक व्याप्त हो गया।
अधिवक्ता समाज ने खोया सक्रिय और जाना-पहचाना चेहरा,
सचिन गुप्ता फुलवारी, गढ़ा थाना क्षेत्र के निवासी थे। वे वकालत के साथ जिला अधिवक्ता संघ में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन को अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना की है।



