Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में गैस रिफिलिंग के दौरान भीषण आग! निर्माणाधीन मकान में खड़ी दो गाड़ियां जलकर खाक, इलाके में मचा हड़कंप!

जबलपुर। चरगवां थाना क्षेत्र के वंशिका नगर के सामने गैस रिफिलिंग के दौरान एक निर्माणाधीन मकान में भीषण आग लग गई। मकान के अंदर खड़ी गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में दो गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें उठते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सरोजिनी चौकसे पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने की कार्रवाई कराई। समय रहते आग बुझाने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान होने से बचाव हुआ।

गैस रिफिलिंग के दौरान हादसा, जांच जरूरी
गैस रिफिलिंग के दौरान आग लगने की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर रिहायशी इलाके में गैस रिफिलिंग किस तरह की जा रही थी और आग लगने की असल वजह क्या रही, यह जांच का विषय है। फिलहाल घटना में दो वाहनों के जलने की जानकारी सामने आई है।

 

Related Articles