Crime ReportsCrime ReportsJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में चोरों के हौसले बुलंद! एक हफ्ते में दूसरी चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश,

चोरों के हौसले बुलंद! एक हफ्ते में दूसरी चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश,

जबलपुर। शहर के गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर के राहुल अपार्टमेंट में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। एक सप्ताह के भीतर हुई दूसरी चोरी से इलाके के रहवासी दहशत में हैं।

बताया जा रहा है कि 29 तारीख की रात दो बदमाश मुंह बांधकर अपार्टमेंट में दाखिल हुए। वारदात से पहले उन्होंने अपार्टमेंट के अन्य फ्लैटों के बाहर से कुंडी लगा दी, ताकि कोई बाहर न निकल सके। इसके बाद सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना अपार्टमेंट में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें दोनों आरोपी साफ दिखाई दे रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला ने बताया कि पुलिस को महत्वपूर्ण CCTV फुटेज मिले हैं और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में किसी सक्रिय चोरी करने वाले गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

इधर, स्थानीय लोगों का आरोप है कि चोरी की सूचना दिए जाने के बाद भी गढ़ा पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। लगातार हो रही चोरियों के बाद क्षेत्रवासियों में नाराजगी है और वे पुलिस गश्त बढ़ाने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button