Crime ReportsFashioninternationalInterview NewsJabalpurLatest NewsMP

सूने मकान का ताला तोड़कर करोड़ों के सोने चांदी के गहने और 6 लाख नगदी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए अज्ञात चोर

जबलपुर के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के सुख सागर कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर में करोड़ों की चोरी की वारदात सामने आई है, सूत्रों के अनुसार नाले से जुड़े रास्ते का फायदा उठाकर लगभग 4 अज्ञात चोरों ने इस बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी में करोड़ों के सोने और कीमती जेवरात चोरी होने की बात सामने आ रही है, घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवार ने थाने में कराया मामला दर्ज
थाना ग्वारीघाट में सागर वर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी सुखसागर वैली पोलीपाथर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रांसपोर्ट का कार्य  करता है उसकी माता जी का स्वास्थ्य खराब होने से जबलपुर हास्पिटल में भर्ती है वह एवं उसकी पत्नी दिनंाक 22-1-26 को शाम लगभग 4-30 बजे जबलपुर हास्पिटल के लिये गये थे घर के मेन दरवाजा में ताला लगा दिया था दिनंाक 23-1-26 की दोपहर लगभग 2-30 बजे पड़ौस के अरूण जायसवाल ने फोन कर बताया कि आपके घर का दरवाजा खुला है तो वह अपनी पत्नी के साथ घर वापस आकर देखा दरवाजा का ताला टूटा पड़ा था अंदर जाकर देखा दोनों बेडरूम के आलमारी का ताला टूटा था पूरा सामान बिखरा हुआ था
करोड़ों के सोने चांदी के जेबराज और लाखों रुपये चोरी,
आलमारी में रखे सोने के 9 नग सेट (प्रत्येक में 1 हार एवं 2 कान के हैं), 1 हार, 2 ब्रेसलेट, 5 चैन, 8 कंगन, 8 अंगूठी, 2 बेंदी, 14 नग कान के जेवर, 1 नथ, चांदी के 4 कंगन, 12 जोड़ी बिछिया, 5 जोड़ी पायल, 1 हाथ का मंगलसूत्र, 1 सिंदूरदानी, 12-12 सिक्के, 1 चांदी का लोटा, 3 चैन, 2 जोड़ी  कड़े, वजनी लगभग 70 तोला सोना एवं 1 किलो चांदी तथा नगदी 6 लाख रूपये  कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
सीसीटीवी कमरे में कैद हुए अज्ञात चोर,
पड़ौस में लगे कैमरा देखने पर 4 अज्ञात नकाबपोस लड़के 3-45 बजे घर में घुसे थे और 4-13 बजे घर से निकल गये थे। पुलिस का दावा है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
ग्वारीघाट थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का मामला दर्ज किया है वही ग्वारीघाट थाना पुलिस अब अज्ञात चोरों की सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पहचान करने में जुड़ गई है फिलहाल पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों के लिए पुलिस की टीम में लगाई गई है जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी का माल भी बराबर किया जाएगा

Related Articles

Back to top button