जबलपुर: 14 हजार की रिश्वत लेते पंप अटेंडेंट गिरफ्तार, लोकायुक्त की छिंदवाड़ा में बड़ी कार्रवाई
14 हजार की रिश्वत लेते पंप अटेंडेंट गिरफ्तार, लोकायुक्त की छिंदवाड़ा में बड़ी कार्रवाई

जबलपुर: छिंदवाड़ा में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पंप अटेंडेंट दर्पण मिश्रा को ₹14,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि सहायक ग्रेड-3 संदेश गजभिये की भूमिका भी सामने आई है।
मामला ग्राम अम्बाडा निवासी सौरभ मिश्रा से जुड़ा है, जिन्होंने पीएचई विभाग में निर्माण कार्य का ठेका लिया था। काम का लगभग 30% पूरा होने पर उनके खाते में ₹4,11,665 की राशि आई। इसके बाद विभागीय कर्मचारी द्वारा उनसे करीब 6 प्रतिशत कमीशन के रूप में ₹25,000 रिश्वत मांगी गई।
शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने सत्यापन किया और बातचीत के आधार पर ₹14,000 में सौदा तय हुआ। 21 अप्रैल 2026 को खजरी रोड स्थित एक चाय की दुकान पर ट्रैप बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।
आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
ट्रैप टीम में शामिल अधिकारी:
निरीक्षक शशिकला मस्कुले, निरीक्षक जितेंद्र यादव, उप निरीक्षक शिशिर पांडेय सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम।



