जबलपुर में जनसुनवाई: 95 शिकायतें पहुंचीं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जनसुनवाई: 95 शिकायतें पहुंचीं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जबलपुर,में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने स्वयं उपस्थित होकर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई में कुल 95 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें अधिकांश मामले पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद, जमीन से जुड़े विवाद, मारपीट और साइबर अपराध से संबंधित रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदकों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर शीघ्र वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समय-सीमा में त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा उपाध्याय भी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के शहर एवं ग्रामीण थानों तथा चौकियों में भी जनसुनवाई आयोजित कर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी गईं।



