जबलपुर: NEET 2026 के लिए पुलिस मुस्तैद, ट्रैफिक समस्या पर तुरंत मिलेगी मदद – हेल्पलाइन नंबर 7049158826 जारी
NEET 2026 के लिए पुलिस मुस्तैद, ट्रैफिक समस्या पर तुरंत मिलेगी मदद - हेल्पलाइन नंबर 7049158826 जारी

जबलपुर कल 21 जून 2026 को देशभर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG का आयोजन किया जाएगा। लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी इस परीक्षा को ध्यान में रखते हुए जबलपुर पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है ताकि किसी भी परीक्षार्थी को देरी या परेशानी का सामना न करना पड़े।
जबलपुर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वीडियो संदेश जारी कर सभी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है। उन्होंने कहा कि “कल 21 जून को NEET की परीक्षा है। परीक्षा देने जा रहे सभी परीक्षार्थी और उनके अभिभावकों को यदि जबलपुर शहर में यातायात को लेकर कोई भी समस्या आती है, जाम में फंस जाते हैं या रास्ता भटक जाते हैं, तो वे घबराएं नहीं। वे तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049158826 पर संपर्क कर सकते हैं।”
पुलिस प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंच जाएं। साथ ही एडमिट कार्ड, फोटो ID और अन्य जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। पुलिस की टीम परीक्षा केंद्रों के आसपास और मुख्य मार्गों पर तैनात रहेगी ताकि ट्रैफिक सुचारू रहे और छात्रों को समय पर परीक्षा हॉल तक पहुंचाया जा सके।
इस पहल का उद्देश्य है कि कोई भी छात्र ट्रैफिक की वजह से अपना पेपर मिस न करे। पुलिस ने अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की है।



