JabalpurLatest NewsMP

जबलपुर STF के SP ए.वी. सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को भोपाल में होगा सम्मान

सराहनीय पुलिस सेवा के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मानित, मध्यप्रदेश पुलिस के 43 अधिकारी-कर्मचारी होंगे पुरस्कृत

जबलपुर। मध्यप्रदेश पुलिस के लिए इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस गौरव और सम्मान का अवसर लेकर आ रहा है। एसपी एसटीएफ जबलपुर ए.वी. सिंह को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक (प्रेसिडेंट मेडल) से सम्मानित किया जाएगा।

15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ए.वी. सिंह, एसपी एसटीएफ जबलपुर को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक महत्वपूर्ण सम्मानों में शामिल है। ए.वी. सिंह का इस सम्मान के लिए चयन होना जबलपुर और एसटीएफ के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।

मध्यप्रदेश पुलिस के 43 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित,
इस वर्ष मध्यप्रदेश पुलिस के कुल 43 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा रहा है। इनमें ए.वी. सिंह का नाम भी शामिल है।

यह सम्मान पुलिस, अधिकारियों और कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण तथा लंबे समय तक दी गई सराहनीय सेवाओं की पहचान माना जाता है।

जबलपुर STF के लिए गौरव का क्षण,
ए.वी. सिंह को राष्ट्रपति पदक मिलने से जबलपुर एसटीएफ में भी खुशी का माहौल है। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान प्राप्त करना उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ पूरे पुलिस विभाग के लिए गौरव का अवसर होगा।

Related Articles

Back to top button