Crime ReportsJabalpurLatest NewsMP
पुलिस कंट्रोल रूम की कमान अब प्रभाकर सिंह के हाथ, टीआई सतीश झारिया के सीआईडी भोपाल तबादले के बाद मिली जिम्मेदारी, अनुभव और कार्यप्रणाली को देखते हुए पुलिस कप्तान ने किया चयन

SET NEWS, जबलपुर। पुलिस कंट्रोल रूम की कमान अब एसआई प्रभाकर सिंह संभालेंगे। पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय ने प्रभाकर सिंह की कार्यप्रणाली और अनुभव को देखते हुए उन्हें कंट्रोल रूम प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले यह जिम्मेदारी टीआई सतीश झारिया संभाल रहे थे। हाल ही में टीआई पद पर पदोन्नति के बाद सतीश झारिया का तबादला सीआईडी भोपाल हो गया, जिसके चलते कंट्रोल रूम प्रभारी का पद रिक्त हुआ था।
प्रभाकर सिंह इससे पहले रामपुर चौकी प्रभारी के साथ ही क्राइम ब्रांच में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पुलिसिंग के विभिन्न दायित्वों में काम करने के दौरान उनकी सक्रियता और बेहतर कार्यप्रणाली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस कंट्रोल रूम जिले की कानून-व्यवस्था और आपात परिस्थितियों में त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में प्रभाकर सिंह के अनुभव से कंट्रोल रूम की व्यवस्था और समन्वय को गति मिलने की उम्मीद है।



